“विरासत को दिलाएंगे वैश्विक प्रतिष्ठा” -सीएम भजनलाल

Rajasthan

(जयपुर,राजस्थान)12नवंबर,2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और विकास को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने धरोहरों के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ऐतिहासिक किलों, महलों, हवेलियों, बावड़ियों, मंदिरों और अन्य विरासत स्थलों की स्थिति और चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जीर्ण-शीर्ण हो रही धरोहरों की पहचान कर उनके संरक्षण के लिए ठोस और समयबद्ध कार्ययोजना बनाई जाए।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की गौरवशाली विरासत हमारे समृद्ध इतिहास, अद्वितीय स्थापत्य कला और सांस्कृतिक वैभव की अमूल्य धरोहर है। यह विरासत सदियों से राजस्थान की शौर्य, पराक्रम और समृद्ध संस्कृति की कहानी कहती आ रही है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि इस विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ इसे नई पहचान और व्यापक वैश्विक प्रतिष्ठा भी दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि जब हमारी धरोहरें सुरक्षित और विकसित होंगी, तभी आने वाली पीढ़ियाँ अपनी गौरवशाली परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत से प्रेरणा ले सकेंगी और राजस्थान का मान विश्व स्तर पर और बढ़ेगा।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *