केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के महराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Uttar Pradesh

(महाराजगंज UP)04जुलाई,2024.
आज गुरुवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जिले में प्रथम आगमन पर नगर पंचायत परतावल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने ढोल नगाड़ों व गगनभेदी नारों के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सत्ता के शिखर तक पहुचाने में नगर पंचायत परतावल की जनता का पूरा सहयोग रहा है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि मुझे सत्ता के शिखर तक पहुचाने में जनता का पूरा साथ रहा है। उन्होंने कहा कि महराजगंज अतिपिछड़ा जिला भले ही है, लेकिन अब यहां विकास की तमाम योजनाएं चलाई जाएंगी। रोजगार के साधन लाकर यहां के युवाओं के पलायन को रोका जाएगा। साथ ही साथ नगर पंचायत परतावल के विकास के लिए भरपूर सहयोग किया जाएगा।

इस दौरान पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, युवा नेता प्रेम शंकर सिंह उर्फ निर्भय सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *