लुप्त होती कला को मिला नया मंच,धरोहर कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)14नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘धरोहर’ में शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य परंपरा की विरासत, संस्कृति के गौरव और भारत की पहचान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले कलाकारों और बाल कलाकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मंच पर लुप्तप्राय वाद्ययंत्रों का कुशल वादन कर रहे बच्चों की प्रस्तुति को देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भविष्य अब सुरक्षित और सक्षम हाथों में है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज जब भारत एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसी समय अपनी हजारों वर्षों पुरानी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित भी कर रहा है। हमारी लोककलाएं, संगीत और नाट्य परंपरा ही हमारी असली पहचान हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ने पिछले कई वर्षों में प्रदेश के अनगिनत कलाकारों को मंच और पहचान देने का सराहनीय कार्य किया है। राज्य सरकार विलुप्त हो रही कलाओं और उनसे जुड़े कलाकारों को हर संभव प्रोत्साहन देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *