(महराजगंज UP), 09जुलाई,2024.
मिली हुई जानकारी के अनुसार महाराजगंज जिले के सोनौली कस्बे के निवासी 18 वर्षीय दीपांशु जायसवाल ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर महाराजगंज जिले का नाम रोशन किया है।यह युवा खिलाड़ी अब एशियाई चैंपियनशिप के लिए सलेक्ट कर लिया गया है। जिसको लेकर सोनौली के युवाओं मे हर्ष व्याप्त है।
दीपांशु सहित उनके परिजनों को उनके शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली कस्बा निवासी दीपांशु जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता-18 से 23 वर्ष में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ सोनौली कस्बा सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अब दीपांशु का चयन एशियाई चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दीपांशु जायसवाल नौतनवां होली क्रॉस स्कूल का छात्र है।
दीपांशु का चयन एशियाई चैंपियनशिप के लिए सोनौली सहित महाराजगंज जिले के लिए एक बड़े गौरव की बात है। जिसको लेकर सोनौली के युवाओ में हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
क्या होती है आर्म रेसलिंग!
आर्म रेसलिंग दो खिलाड़ियों के बीच होने वाली एक प्रतियोगिता है, जिसमें दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे का सामना करते हैं। दोनों खिलाड़ी अपनी कोहनी मेज पर रखते हैं। खिलाड़ी एक दूसरे के हाथों को मजबूती से पकड़ लेते हैं। इसके बाद खिलाड़ी प्रतिद्वंद्वी के हाथ को मेज की तरफ झुकाने का प्रयास करते हैं। आसान भाषा में इसे पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता कहते हैं।