(गोरखपुर)20सितंबर,2024.
उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में आज से 15- 20 वर्ष पहले नौका विहार और रामगढ़ ताल नाम से लोगों के मन मे भय होता था।लेकिन ,इन सात वर्षों में यहां का नजारा बदल गया है। साल वर्ष पहले ये क्षेत्र विकास से कोसों दूर था। अब, ये पर्यटन का स्थल हो गया है।
सात साल पहले जहां लोग दिन के उजाले में यहां आने में भयभीत होते थे, वो अब रात में इत्मीमान से यहां का लुत्फ उठाते हैं। वो भी अकेले नहीं, परिवार के साथ। पहले, रामगढ़ गंदगी व अपराध का गढ़ बना हुए था। आज पर्यटन का एक केंद्र हो गया है। फर्टिलाइजर बंद था, मेडिकल कालेज बीमार था।
मृतप्राय थी रामगढ़ झील, अब नई आभा से आकर्षित कर रही पर्यटकों को:
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामगढ़ताल कभी मृतप्राय हो चला था। जबकि आज 1800 एकड़ में फैली यह प्राकृतिक झील पर्यटकों को नई आभा के साथ आकर्षित कर रही है। यहां नए-नए होटल खुल रहे हैं। रामगढ़ताल में क्रूज की सुविधा पहले ही शुरू हो गई थी।
आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी शुभारंभ हो गया है। अब प्राकृतिक झील के किनारे जलपान और भोजन करने का मन हुआ तो यह सुविधा गोरखपुर में ही उपलब्ध हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा आधुनिक सोच के साथ विकास भी हो रहा है और यह विकास रोजगार का भी माध्यम बन रहा है।
गोरखपुर में गेस्ट और पर्यटकों को मिलेगी फाइव स्टार सुविधा:
सीएम योगी ने कहा कि अब गोरखपुर आने वाले अतिथियों और पर्यटकों को फाइव स्टार सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि रामगढ़ताल के चारों तरफ रिंग रोड बन रहा है। इससे लोगों को परिवार के साथ निकलने, गेस्ट और पर्यटकों के लिए दिनभर का कार्यक्रम बन जाएगा।
चारों तरफ झील की खूबसूरती को देखने के बाद क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट चले गए और फिर चिड़ियाघर जाकर प्रकृति के साथ आनंद उठाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार लाइटिंग से गोरखपुर में रात्रि का नजारा बेहद आकर्षक लगता है। सीएम ने विश्वास व्यक्त किया कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट स्थानीय लोगों और देश-दुनिया के पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं देगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शानदार कनेक्टिविटी से अब यहां होटलों की चेन खुलने जा रही है। जल्द ही कन्वेंशन सेंटर भी बनने जा रहा है(साभार एजेंसी)