मनमाना किराया नहीं ले सकेंगे ई रिक्शा वाले

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP)29नवम्बर,2024.

उत्तर प्रदेश में ई रिक्शा चालक अब यात्रियों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे। ये अधिकतम 8.30 रुपये प्रति किमी की दर से किराया ले सकेंगे। इसके लिए राज्य परिवहन प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है।

परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू ने बाबत पत्र जारी किया है। इसमें परिवहन आयुक्त व अन्य अफसरों को निर्देशित किया गया कि ठेका गाड़ी के रूप में चल रहे ई रिक्शा के किराये की अधिकतम दर प्रति किमी 8.30 रुपये तय की गई है।

मार्च,2024 तक उत्तर प्रदेश में करीब पौने छह लाख ई रिक्शा पंजीकृत हो चुके हैं। अब इनकी संख्या बढ़ गई है। लखनऊ में 55 हजार पंजीकृत ई रिक्शा हैं। बगैर पंजीकरण के भी ई रिक्शा चल रहे हैं। लंबे समय से ऑटो रिक्शा की तरह इनके लिए भी किराया तय करने की मांग उठाई जा रही थी। यात्रियों की ओर से भी ई रिक्शा चालकों के मनमाना किराया वसूलने की शिकायतें आ रही थीं(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *