लखनऊ समेत अवध में रंगों की धूम,दिनेश शर्मा बोले-राजनीति की होली न खेलें,यह प्रेम का पर्व

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP)14मार्च,2025.

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित पूरे अवध क्षेत्र में होली की धूम है। चंहुओर रंगों की बरसात हो रही है। लोग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दे रहे हैं। रामनगरी अयोध्या सहित अवध क्षेत्र में फगुआ गीतों की मंडलियां जगह-जगह फगुआ का गायन कर रही हैं।

होली के मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। सीएम ने एक्स पर लिखा, ‘रंग, उमंग, उत्साह और तरंग के पावन पर्व होली की आप सभी को शुभकामनाएं। होली का पर्व एकता का संदेशवाहक है, जो हमें प्रेम और सौहार्द के साथ सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्रदान करता है। प्रभु श्री राम से कामना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि व नव उमंग के विविध रंगों से परिपूर्ण करें।’

उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कहा कि होली पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह रमजान का महीना भी है। हम सभी त्योहार एक साथ मना रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कुछ भी नहीं होगा। सब सामान्य है।

जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र में सामाजिक समरसता गतिविधि अवध प्रांत की ओर से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रांत प्रमुख स्वांत रंजन, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख दिलीप बाल्मीकि, राज्य महिला आयोग्य उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, प्रशांत भाटिया समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रदेशवासियों को रंगोत्सव की बधाई दी।

डिप्टी सीएम श्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

गोमती नगर स्थित आईएमआरटी कालेज में भाजपा युवा नेता नीरज सिंह द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।

अयोध्या में सरयू नदी के किनारे गुप्तार घाट पर सुबह से फगुआ गीतों के बीच जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। इस दौरान होली की धूम मची रही। रंगों में सराबोर शहरवासी नाचते गाते रहे और होली के उल्लास का इजहार करते रहे। दुपहरिया क्लब की ओर से होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान लुप्त होते फगुआ गायन का भी आयोजन किया गया।

कार्यक्रम संयोजक संजय श्रीवास्तव, विनय प्रकाश तिवारी, रंजीत शर्मा, जनार्दन पांडेय बबलू पंडित, शशि प्रकाश मिश्र एवं दुपहरिया क्लब के अन्य पदाधिकारियों ने आए हुए अतिथियों का अबीर गुलाल से स्वागत किया। भंडारे का भी आयोजन किया गया। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, नीरज पाठक, विवेक पांडेय और संतोष सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शहर वासियों ने शिरकत की।

पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “होली तो हर साल उल्लास लेकर आती है… यह होली का पर्व दुश्मनी को भूलकर एकता और समन्वय का पर्व है… होली का रंग जाति विभेद को भी बंद कर देता है… मैं कहूंगा कि राजनीति की होली ना खेलें… “

सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि होली का रंग जाति विभेद को भी बंद कर देता है। मैं कहूंगा कि राजनीति की होली ना खेलें। इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ जमकर होली खेली(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *