सोनौली बार्डर पर लाखों रुपए मूल्य के हेरोइन(ड्रग्स) के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Uttar Pradesh

(महराजगंज) 25अप्रैल,2024.

सोनौली ,महराजगंज .भारत- नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थ के तस्करी का कारोबार अभी थमा नहीं है। आए दिन मादक पदार्थ के कैरियर या तस्कर मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज शाम को पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल के दो नागरिकों को दबोच कर उनके पास से हेरोइन की एक खेप बरामद कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

बता दें कि एसएसबी, पुलिस की संयुक्त टीम कोतवाली क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित तिलहवा गांव के पास गश्त कर रही थी कि इसी बीच दो संदिग्ध युवक भारत से नेपाल जा रहे थे । जिन्हें गस्त कर रहे संयुक्त टीम ने रुकने का इशारा किया तो दोनों युवक नेपाल की तरफ भागने लगे जिस पर जवानों ने दोनों युवकों को दौड़ा कर पकड़ लिया। उनकी जामा तलाशी लिया तो छुपा कर रखा गया लाखों रुपए मूल्य का हेरोइन बरामद हुआ ।

बता दें की सोनौली पुलिस सीमावर्ती क्षेत्र से नशा एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी तेज कर दिया है। जिसका परिणाम है कि आए दिन तस्कर या करियर पकड़े जा रहे हैं।

इस संबंध में सोनौली कोतवाली प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि दो युवक 19 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए हैं जिनके नाम क्रमशः प्रकाश कुमार और रोशन कुमार निवासी नेपाल बताया है। दोनों युवकों को एनडीपीएस की धारा में चालान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *