सरयू तट पर दीपोत्सव-2026 की दिव्य छटा

Uttar Pradesh

(अयोध्या,UP)07नवंबर,2026

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या धाम में राम जी की पैड़ी पर आयोजित दिव्य-भव्य दीपोत्सव-2026 में शामिल हुए। इस अवसर पर देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की गरिमामयी मौजूदगी रही। दीपों से सजे सरयू घाट पर अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्री अयोध्या धाम का यह दीपोत्सव रामभक्तों के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आता है। उन्होंने कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती आ जाए, लेकिन अगर हमारी नीयत साफ है और नीति स्पष्ट है, तो दुनिया की कोई ताकत हमें ‘धर्ममेव जयते’ और ‘सत्यमेव जयते’ के लक्ष्य तक पहुंचने से नहीं रोक सकती।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या का दीपोत्सव आज पूरी दुनिया में सनातन संस्कृति का प्रतीक बन चुका है। यह आयोजन भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचा रहा है और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत कर रहा है।

सीएम योगी ने इस भव्य समारोह में पहुंचे सभी पूज्य संतों, रामभक्तों तथा प्रदेश की जनता-जनार्दन का दिल से अभिनंदन और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अयोध्या को उसकी प्राचीन गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *