डिप्टी सीएम का सपा मुखिया पर तंज,बोले- विरासत में मिली सियासत,जो संस्कार मिला,उसे सब देख रहे

UP / Uttarakhand

(वाराणसी UP)19अप्रैल,2025.

दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे यूपी के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश चौराहे पर लड़ने वाले दो लौंडे की तरह व्यवहार करते हैं। सार्वजनिक मंच से ऐसा व्यवहार करते हैं, जो उनको शोभा नहीं देता है। इसीलिए कहता हूं कि उन्हें सियासत विरासत में मिली है। उनको जो संस्कार मिला है, उसे सब देख रहे हैं।

काशी आए उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात की और कहा कि अखिलेश 2027 में सत्ताधीश बनने का सपना देख रहे हैं, जो पूरा नहीं होगा। 2047 तक कुछ नहीं होना है। यह उनको भी पता है, इसीलिए बौखलाए रहते हैं। उनको यह पता ही नहीं रहता है कि पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। सांसद हैं। किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *