‘कांग्रेस और भाजपा ने कभी संविधान पर अमल नहीं किया’, मायावती बोलीं-किए गए गैरजरूरी परिवर्तन

UP / Uttarakhand

( लखनऊ,UP )28जून,2025.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने संविधान पर छिड़ी बहस को लेकर भाजपा और कांग्रेस को चेताया। कहा कि ऐसा लगता है कि बसपा को इन पार्टियों के खिलाफ अपनी आवाज देशभर में उठानी पड़ेगी।

मायावती ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने पूरा जीवन लगाकर देश को एक मानवतावादी संविधान दिया है। लेकिन, पहले कांग्रेस पार्टी और अब भाजपा सरकार ने इस पर कभी भी पूरी निष्ठा से अमल नहीं किया। दोनों ही पार्टियों तथा इनके समर्थकों ने ज्यादातर अपनी-अपनी पार्टी की विचारधारा पर जोर दिया। संविधान में समय-समय पर गैरजरूरी परिवर्तन किए।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *