उ.प्र.के मरीजों को घर बैठे मिलेगी मेडिकल टेस्टों की जांच रिपोर्ट

UP / Uttarakhand

( लखनऊ,UP)20जुलाई,2025.

स्वास्थ्य विभाग अब उत्तर प्रदेश के सभी मरीजों को घर बैठे जांच रिपोर्ट देगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। मरीजों के मोबाइल पर एसएमएस, व्हाट्सएप और पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड पोर्टल पर जांच रिपोर्ट दी जाएगी। लखनऊ के अस्पतालों में यह सुविधा पहले से दी जा रही है।

प्रदेश के हर ज़िला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को जांच रिपोर्ट देने के लिए हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम को लैब इंफार्मेशन सिस्टम से जोड़ा गया है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत मरीजों की जांच रिपोर्ट सीधे उसके पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड पोर्टल या मोबाइल एप पर उपलब्ध होगी।

इसे एसएमएस व व्हाट्सएप के जरिये भी साझा की जाएगी। जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद मरीज के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस अलर्ट जाएगा और लिंक भेजा जाएगा, जिससे वह रिपोर्ट देख व डाउनलोड कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के सचिव रितु माहेश्वरी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीज की रिपोर्ट हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम के माध्यम से संबंधित डॉक्टर के पास सीधे पहुंचेगी(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *