(वाराणसी,UP)04अगस्त,2025.
सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर बाबा विश्वनाथ धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।वहीं सावन के अंतिम सोमवार पर काशीपुराधिपति की नगरी में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।चारों तरफ हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से काशी गुंज रही है।बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अटूट कतार लगी है।काशी विश्वनाथ मंदिर,चौक,ज्ञानवापी, मैदागिन आदि मार्गों पर शिवभक्तों का रेला उमड़ पड़ा है।
सावन के अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ का रुद्राक्ष शृंगार किया गया।भक्त बाबा के रुद्राक्ष से सजे हुए स्वरूप का दर्शन कर प्रसन्न हो उठे।
बता दें कि अंतिम सोमवार को बाबा विश्वनाथ को जल अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार रविवार की शाम से ही बैरिकेडिंग में लग गई थी।
बाबा विश्वनाथ धाम में भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। फूलों और रंगोली के साथ रुद्राक्ष से बाबा के धाम परिसर को सजाया गया है।(साभार एजेंसी)
