बारिश से ट्रेन और फ्लाइटों के संचालन पर प्रतिकूल असर

UP / Uttarakhand

( लखनऊ,UP )05अगस्त,2025.

लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। इसका असर ट्रेनों और विमानों पर भी देखने को मिल रहा है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली 12419 गोमती एक्सप्रेस सोमवार को करीब चार घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह कई ट्रेनें लेट हुईं हैं।

15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब दो घंटे, 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे, 12565 बिहार सप्तक्रांति करीब सवा घंटे की देरी का शिकार हुईं हैं। इसी तरह 02569 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटे, 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल पांच घंटे, 12420 गोमती एक्सप्रेस करीब सवा घंटे, 12572 हमसफर एक्सप्रेस एक घंटे, 12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी का शिकार हुई हैं।

विमान भी हुए लेट:
भारी बारिश ने विमानों के संचालन पर भी असर डाला है। सोमवार को पुणे से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 338 करीब पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। दिल्ली से एयर इंडिया का विमान एआई 2477 करीब आधा घंटा, शारजाह से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 1424 करीब आधा घंटा, पटना से आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 925 करीब 40 मिनट की देरी से पहुंचा। वहीं अमौसी एयरपोर्ट से जाने वाले विमानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 1235 करीब आधा घंटा देरी से उड़ पाया। इसी तरह दुबई जाने वाला एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान आईएक्स 193 एक घंटा, दिल्ली जाने वाला एआई 2500 करीब सवा घंटे, दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान 6ई 2111 करीब एक घंटा की देरी से रवाना हो सका। इसके अलावा कई और विमान लेट हुए हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *