देहरादून में “गर्मी” ने तोड़ा 10वर्ष का रिकॉर्ड

Uttar Pradesh

(देहरादून ) 20मई,2024.

इन दिनों उत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। चिलचिलाती धूप के साथ “हीट वेव” चलने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की गर्मी ने बीते 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री बढ़ोतरी के साथ 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आने वाले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने के साथ “हीट वेव” परेशान करेगी।

बीते 10 सालों में देहरादून के तापमान की बात करें तो 41 डिग्री तापमान कभी नहीं पहुंचा। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी दून का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दून का तापमान इससे पहले साल 2012 में 30 मई को 43.1 दर्ज किया गया था। यह मई महीने में अब तक का ऑल टाइम रिकॉर्ड है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्म हवाएं चलने का अनुमान जताया जा रहा है।

पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और टिहरी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

ऐसा रहा दून के पांच दिनों का तापमान

तारीख अधिकतम न्यूनतम
18 41 23.9
17 40.7 23.0
16 39.2 21.6
15 39 22
14 37.4 21.2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *