(आगरा ,UP)28अगस्त,2025.
आगरा के बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दूसरे चरण की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया सर्किल रेट विवाद में फंस गई है। किसान पुरानी दर पर बैनामा करने को तैयार नहीं हैं और 18 अगस्त से लागू नए सर्किल रेट के अनुसार 2 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर ज्यादा मुआवजा मांग रहे हैं।
रक्षा उपकरणों के निर्माण के लिए बिझामई में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए भूमि अधिग्रहण पर विवाद शुरू हो गया है। दूसरे चरण में आठ हेक्टेयर जमीन का बैनामा पुरानी सर्किल रेट पर करने के लिए काश्तकार तैयार नहीं हो रहे। इस वजह से आगरा में भूमि आवंटन शुरू नहीं हो पा रहा(साभार एजेंसी )
