अखिलेश से मिले जम्मू-कश्मीर विधानसभा स्पीकर

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)23जनवरी,2026.

राजधानी लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल गनी राथर और मंत्री अब्दुल रशीद शाहीन ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जम्मू कश्मीर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। 150 साल पुरानी रियासत को बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कश्मीरियों की आवाज दबाई जा रही है। सभी अधिकार नौकरशाही के हाथों में है जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव का रास्ता यूपी से ही निकलेगा। दोनों नेताओं ने अखिलेश को जम्मू कश्मीर आने के लिए आमंत्रित किया।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने जम्मू कश्मीर के नौजवानों, किसानों और व्यापारियों को वादा करके धोखा दिया। कश्मीर में भाजपा का कोई भविष्य नहीं है। इसीलिए भाजपा कश्मीरियों की विरोधी है। कश्मीर में खनन के लिए भाजपा जिम्मेदार है। (साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *