निरीक्षक से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने 82 अफसरों को मिली तैनाती

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)05अक्टूबर,2025.

उत्तर प्रदेश में निरीक्षक से प्रोन्नत होकर डिप्टी एसपी बने अफसरों को तैनाती दी गई है। इस संबंध में सूची जारी कर दी गई है। 82 प्रोन्नत अफसरों को तैनाती दी गई है। राकेश कुमार शर्मा को एसीओ सेक्टर लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। इसी तरह जिज्ञासा परासर को ईओडब्ल्यू मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। नवरत्न गौतम को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

रेखा कपूर को लखनऊ में अभिसूचना मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। छोटे सिंह को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। राजकुमार सिंह को तकनीकी सेवायें लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्ति दी गई है। राय साहब यादव को सतर्कता अधिष्ठान में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है।

सतीश कुमार राय को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया गया है। सुरेंद्र कुमार शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। उर्मिला चौधरी को खाद्य प्रकोष्ठ में पुलिस उपाधीक्षक नियुक्त किया गया है। देवीवर शुक्ला को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

दिनेश कुमार पांडेय को मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। हारुन राशिद को विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा वाहिनी में सहायक सेनानायक नियुक्त किया गया है। विपिन कुमार पांडेय को यातायात निदेशालय में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *