(टोक्यो,जापान)23अक्टूबर,2025.
हिंद-प्रशांत के समंदर में भारत और जापान फिर साथ आए हैं। दोस्ती और भरोसे की ये मिसाल JAIMEX-25 है, जो इन दिनों जापान के तट पर चल रहा है।इस अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए भारत का युद्धपोत INS सह्याद्रि जापान के योकोसुका बंदरगाह पहुंच गया है। यह वही इलाका है, जहां दोनों देशों की नौसेनाएं हर कुछ सालों में एक-दूसरे के साथ अभ्यास करती हैं, ताकि समुद्री सुरक्षा और सहयोग मजबूत हो सके।
जैसे ही INS सह्याद्रि योकोसुका पहुंचा, वहां भारतीय नौसेना के अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत हुआ।भारतीय दूतावास ने एक्स (ट्विटर) पर जानकारी दी कि एक समारोह में आर. मधु सूदन, चार्ज ‘डी’ अफेयर्स (भारतीय दूतावास, टोक्यो) और रियर एडमिरल यामागुची नोबोहिसा, चीफ ऑफ स्टाफ (जेएमएसडीएफ योकोसुका डिस्ट्रिक्ट) ने INS सह्याद्रि का स्वागत किया।(साभार एजेंसी)
