शीघ्र ही नेवी को मिलेंगे दो वॉरशिप

National

(नई दिल्ली)31दिसंबर,2025.

नए साल की शुरूआत में इंडियन नेवी को दो नए वॉरशिप तारागिरी और अंजदीप मिल जाएंगे। तारागिरी नीलगिरी क्लास का फ्रिगेट और अंजदीप शैलो वॉटर क्राफ्ट है। ये दोनों ही वॉरशिप जनवरी में नेवी में कमिशन हो सकते हैं। तारागिरी नीलगिरी क्लास का चौथा फ्रिगेट होगा। नेवी को ऐसे 7 फ्रिगेट मिलने हैं। अंजदीप भी नेवी को मिलने वाला चौथा शैलो वॉटर क्राफ्ट होगा। नेवी को कुल 16 शैलो वॉटर क्राफ्ट मिलने हैं।

फ्रिगेट आधुनिक हथियारों,सेंसर से लैस:
तारागिरी फ्रिगेट लंबी दूरी तक मार करने वाली सर्फेस टू सर्फेस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस, स्वदेशी रॉकेट लॉन्चर, कॉम्बेट मैनेजमेंट सिस्टम और फायर कंट्रोल सिस्टम जैसी अत्याधुनिक और बेहद जरूरी प्रणालियों से लैस होगा। नीलगिरी क्लास के स्टेल्थ फ्रिगेट को प्रोजेक्ट 17A के तहत बनाया गया है और ये नेवी के सबसे आधुनिक वॉरशिप हैं। प्रोजेक्ट 17A नेवी की शिपबिल्डिंग रोडमैप का अहम हिस्सा है।

नीलगिरी क्लास के वॉरशिप शिवालिक क्लास फ़्रिगेट्स (प्रोजेक्ट 17) की सफल परंपरा पर आधारित है। लेकिन इसमें आक्रामक क्षमता, स्टेल्थ तकनीक, ऑटोमेशन, सरवाइविलिटी (जीवित रहने की क्षमता) और मॉड्यूलर निर्माण तकनीकों में बड़े सुधार किए गए हैं। 6670 टन वजन वाले नीलगिरि क्लास फ्रिगेट्स आधुनिकतम हथियारों, सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम से लैस हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *