ग्रीस के रक्षा मंत्री भारत पहुंचे

National

(नई दिल्ली)7फरवरी,2026

ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास शुक्रवार को चार दिवसीय भारत यात्रा पर पहुंचे हैं। वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बुलावे पर भारत आए हैं। भारत यात्रा के दौरान उनकी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय मसलों पर बैठकें होनी हैं। निकोस के भारत दौरे का मूल मकसद आपसी रक्षा सहयोग में और मजबूती लाना और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े विषयों पर साझा रणनीति पर विचार करना है। यह ऐसी चीज है, जो तुर्की को भीतर ही भीतर सुलगा सकता है।

इंडिया-यूरोपियन यूनियन फोरम में पहुंचेंगे:
ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोस डेंडियास 9 फरवरी तक भारत में रहेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआईके अनुसार अपनी यात्रा के दौरान निकोस इंडिया-यूरोपियन यूनियन फोरम में भी चर्चा में भाग लेंगे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों से लेकर सुरक्षा जैसे विषयों पर ही पूरा फोकस होना है। ग्रीस और तुर्की दोनों यूरोपीय संघ के सदस्य हैं, लेकिन इनके बीच जिस तरह के ताल्लुकात हैं और ऑपेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने अपना जो स्याह चेहरा दिखाया था, उसकी वजह से ग्रीस के नेता का भारत पहुंचना ही उसे अंदर तक झकझोर सकता है।

रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर आपसी चर्चा महत्वपूर्ण
ग्रीस के नेता की यह भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की घोषणा से भारत-यूरोपियन यूनियन (EU) के हौसले बुलंद हैं और इसे भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक आर्थिक साझेदारी मानी जा रही है। ऐसे में दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर विशेष चर्चा के अपने मायने हैं।

तुर्की और ग्रीस के बीच रहा है पुराना विवाद:
तुर्की और ग्रीस में कई दशकों से एजियन सागर को लेकर लफड़ा चल रहा है। पाकिस्तान की तरह उसका दोस्त तुर्की भी दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों को प्रोपेगेंडा फैलाकर भड़काता रहता है। हाल ही में तुर्की मीडिया ने ग्रीस के खिलाफ यह नैरेटिव फैलाना शुरू किया था कि वह एजियन सागर में विवाद को भड़काने की कोशिश कर रहा है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *