धीमी हुई पछुआ बयार,सिर उठाएगी गर्मी

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)9फरवरी,2026.

उत्तर प्रदेश में सोमवार से पछुआ की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ ही धूप में तल्खी बढ़ेगी। पारा चढ़ने से गर्मी धीरे-धीरे सिर उठाएगी। प्रदेश भर में अगले दो दिन में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़त का पूर्वानुमान है

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ धीमी पड़ने से तराई में सुबह के वक्त कोहरे का असर फिर से दिखाई देगा। सोमवार के लिए कुशीनगर, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत में घने कोहरे की चेतावनी है।

रविवार को सुबह कुशीनगर, महराजगंज और बहराइच आदि तराई इलाकों में हल्के कोहरे का असर देखने को मिला, जबकि अन्य जिलों में मौसम साफ रहा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल कोई सक्रिय मौसम तंत्र प्रभावी नहीं है, जिसके चलते आने वाले दो-तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *