प्रदेश के बिजली कर्मियों की देशव्यापी हड़ताल

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)12फरवरी,2026.

निजीकरण एवं ऊर्जा (संशोधन) बिल के विरोध में बृहस्पतिवार को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में प्रदेश के सभी बिजली कर्मी हिस्सा लेंगे। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को सभी जिलों और परियोजनाओं पर बिजली कर्मी विरोध-प्रदर्शन करेंगे।

लखनऊ में दोपहर 12 बजे शक्ति भवन मुख्यालय पहुंच कर निजीकरण और उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने, संविदा कर्मियों की छंटनी बंद करने के नारे के साथ प्रदर्शन किया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *