राष्ट्रपति मुर्मू ने फाइटर हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान

National

(नई दिल्ली)27फरवरी,2026.

देश की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘प्रचंड’ में बतौर को-पायलट उड़ान भरी. वे इस अत्याधुनिक लड़ाकू हेलिकॉप्टर में को-पायलट के रूप में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई हैं। राष्ट्रपति ने सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंचने के बाद अधिकारियों से ‘प्रचंड’ हेलिकॉप्टर की क्षमताओं और मिशन प्रोफाइल के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद वे पायलट यूनिफॉर्म में कॉकपिट में बैठीं और सुबह लगभग 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के साथ उड़ान भरी. करीब 25 मिनट की इस उड़ान के दौरान उन्होंने पाकिस्तान सीमा से सटे क्षेत्रों पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज तथा ऐतिहासिक ‘शक्ति स्थल’ का हवाई निरीक्षण किया।

उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने किया सैल्यूट : हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित इस आधुनिक कॉम्बैट हेलीकॉप्टर से उन्होंने युद्धाभ्यास क्षेत्र, देश की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज तथा परमाणु परीक्षण स्थल का हवाई मुआयना किया।उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने हेलिकॉप्टर से सैल्यूट कर उपस्थित जवानों और अधिकारियों का अभिवादन स्वीकार किया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *