बदला मौसम,बारिश से तापमान गिरा

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)19मार्च,2026.

मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लगातार हो रही रिमझिम बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को एक बार फिर हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

बीती रात हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इसका असर तापमान पर साफ दिखाई दिया और दिन का अधिकतम तापमान नीचे आ गया, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

अभी दो-तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक मौसम इसी तरह बना रह सकता है। बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

तापमान और एक्यूआई में सुधार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.8 डिग्री दर्ज किया गया। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 97 दर्ज हुआ, जो पहले के मुकाबले बेहतर स्थिति को दर्शाता है।

विभिन्न क्षेत्रों का एक्यूआई
गंगानगर में 96, जयभीम नगर में 90, पल्लवपुरम में 104, बेगमपुल में 88 और दिल्ली रोड पर 89 एक्यूआई दर्ज किया गया। बारिश के चलते मेरठ और आसपास के क्षेत्रों की हवा में भी सुधार देखा गया है।

फसलों के लिए फायदेमंद बारिश
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित होगी, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *