घाघरा नदी पर बनेगा 5 KM लंबा पुल

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)13अप्रैल,2026.

3350 करोड़ रुपये से 275 किलोमीटर लंबे 84 कोसी अयोध्या परिक्रमा मार्ग के निर्माण ने तेजी आ गई है। घाघरा नदी पर पांच किलोमीटर लंबा पुल भी बनेगा, जो देवीपाटन मंडल का सबसे लंबा सेतु होगा।

3350 करोड़ की लागत से अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, बाराबंकी व गोंडा जिले में बन रहे 275 किलाेमीटर गोलाकार अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण ने गति पकड़ ली है। इस मार्ग का 75 किलोमीटर हिस्से जिले में पड़़ रहा है, जो परसपुर के बहुअन मदार माझा से जिले में प्रवेश करने के बाद नवाबगंज होते हुए बस्ती जिले में चला जाएगा।

बन रहा 45 मीटर चौड़ा मार्ग

घाघरा नदी के मुहाने पर बसा बहुअन मदार माझा के सुकईपुरवा से 45 मीटर चौड़ा मार्ग बनाया जा रहा है, जो राजापुर, पूरेलाली, नंदौर, सकरौर, बनुआ बखरिया, बरौली, मुकुंदपुर, उमरीबेगमगंज, तरबगंज से होते हुए नबाबगंज तक बनते हुए बस्ती जिले में चला जाएगा।

परिक्रमा मार्ग के बीच में घाघरा तथा सरयू नदी पड रही है,जहां एक-एक पुल बनना है। घाघरा नदी पर पांच किलोमीटर लंबा पुल बनाया जाएगा,जो देवीपाटन मंडल का पहला दीर्घ लंबाई वाला सेतु होगा। अब तक बहराइच के चहलारी घाट पर 3.26 किलोमीटर लंबा पुल बना है।

इसके लिए नदी के मुहाने पर गोंडा व बाराबंकी में प्लांट लग गया है। बहुअन मदार माझा व राजापुर के बीच बह रही सरयू नदी पर पुल बनाने से पूर्व नदी का प्रवाह चालू रखने के लिए नदी में सीमेंट के पाइप को डालकर उसके ऊपर मिट्टी की पटाई करके पुल निर्माण के लिए सामग्री पहुंचाई जाने लगी है।

15 अप्रैल से जिला में प्रवेश कर रहे 84 कोसी परिक्रमार्थियों के आवागमन को सुलभ बनाने के लिए कमियार माझा के पास घाघरा नदी पर पीपा का पुल भी बना दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग अयोध्या के अभियंता वेदप्रकाश ने बताया कि परिक्रमा मार्ग बनाया जा रहा है। दोनों नदियों पर पुल निर्माण भी चालू हो गया है।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *