उ.प्र.में विक्षोभ का असर,गिरा पारा

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)30अप्रैल,2026

उत्तर प्रदेश में 29 और 30 अप्रैल को गरज-चमक व तेज हवाओं के साथ हुई आंधी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। कई जिलों में अधिकतम तापमान में 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। अमेठी में तापमान सामान्य से करीब 9.9 डिग्री नीचे पहुंच गया।

आंधी-बारिश के असर से अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, बलिया और गाजीपुर समेत कई जिलों में दिन का तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। इसके विपरीत उरई 43.6 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जबकि झांसी में 40.5 और आगरा में 39.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या में 19.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शुक्रवार से बारिश का दायरा सिमटने लगेगा। पूर्वी व तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव है। शनिवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। वहीं 4 मई से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में दोबारा हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *