बिजली संकट:आपूर्ति ठप होने पर बड़ी कार्रवाई

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)23मई,2026.

गाजियाबाद जिले में पिछले दिनों 220 केवी की लाइन में खराबी आने से कई इलाकों की बिजली गुल रही। इस बिजली संकट को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन की ओर से कार्रवाई करते हुए एक्सईएन ट्रांसमिशन राहुल कुमार को शनिवार को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी के कारण बिजली व्यवस्था को सुचारू रखने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पिछले मंगलवार रात करीब 10 बजे ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आ गई, जिसकी वजह से मोरटा, गोविंदपुरम, मधुबन बापूधाम समेत कई इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। जांच में राहुल कुमार के कार्यों में खामियां मिलने पर शासन की ओर से कार्रवाई की गई है।

बता दें 220 केवी मुरादनगर-बापूधाम लाइन पर कंडक्टर टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित होने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। भीषण गर्मी में वैकल्पिक व्यवस्था न करने और सप्लाई बहाल करने में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता राहुल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *