प्राकृतिक खेती के लिए किसानों को किया गया जागरूक

Hariyana

(पलवल,हरियाणा)21जून,2026

केंद्र एवं प्रदेश सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 12 से 20 जून तक जिले के विभिन्न गांवों में प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान चलाया गया। शनिवार को गांव रजोलका, भैंडोली और फुलवाड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभों और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कृषि उपनिदेशक डॉ. बाबूलाल ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये तथा जीवामृत व बीजामृत तैयार करने के लिए प्लास्टिक ड्रम खरीदने पर 3 हजार रुपये का अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाकर लागत कम करने, भूमि की उर्वरता बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक अतुल शर्मा ने किसानों को जीवामृत, बीजामृत, प्राकृतिक कीट नियंत्रण तकनीकों तथा संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया गया(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *