(मिर्ज़ापुर,UP)26जून,2026
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को मिर्जापुर दौरे पर पहुंचे। उनका हेलिकॉप्टर सुबह कोन विकास खंड के मुजेहरा में टमटम हॉस्पिटल के पास बने हेलिपैड पर उतरा। यहां नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी व भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज के साथ अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
विंध्याचल धाम में दर्शन- पूजन के बाद डिप्टी सीएम मुजेहरा के चेकसारी पावर हाउस के पास डॉ. टमटम मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पहुंचे। यहां वे प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इसके बाद रवाना हो जाएंगे।(साभार एजेंसी)
