मुंबई में बारिश से ट्रैक धंसा

Uttar Pradesh

(नई दिल्ली)26जून,2026

मुंबई में हुई बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गया। इस वजह से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी आने वाली पांच ट्रेनें बृहस्पतिवार को देरी से पहुंचीं। इसमें कुछ ट्रेनें लोकमान्य तिलक स्टेशन से ही देर से चलीं तो कुछ चलने के बाद रास्ते में जगह-जगह काम चलने की वजह से देर हो गईं।

एलटीटी जयनगर एक्सप्रेस निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से आई तो काशी एक्सप्रेस भी एक घंटे लेट होकर वाराणसी स्टेशन पहुंची। लोकमान्य तिलक से आठ ट्रेनें वाराणसी आती हैं। इसमें पांच से अधिक ट्रेनें हर दिन चलती हैं।

बृहस्पतिवार को 15017 एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से 1:30 घंटे की देरी से 2:30 बजे आई। 11061 एलटीटी-जयनगर एक्सप्रेस 24 जून को सुबह 11:30 बजे की जगह लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तीन घंटे देरी से चली। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को वाराणसी सिटी स्टेशन पर दोपहर 12:45 बजे की जगह पांच घंटे की देरी से शाम 5:45 बजे पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने से यात्री काफी परेशान रहे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *