“भदोही का‌ नामकरण होगा संत रविदास नगर”-सीएम योगी

Uttar Pradesh

(वाराणसी,UP)29जुलाई,2026.

संत शिरोमणि गुरु रविदास के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास जन्मस्थली पर बुधवार को आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सीएम ने ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया। वहीं, पहले प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा अब बिहार उपचुनाव की व्यस्तताओं के चलते निरस्त कर दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं और प्रशासन के साथ भाजपा संगठन ने भी सभी व्यवस्थाएं अंतिम रूप दे दिया था।

सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास जन्मस्थली मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहुंचे। उन्होंने संत रविदास को श्रद्धांजलि अर्पित कर दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और संत रविदास के सामाजिक समरसता व समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत गुरु रविदास ने समरसता, समानता और मानवता का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार सामाजिक भेदभाव को समाप्त कर राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाते हैं।

संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने संत रविदास के विचारों को सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए उनके संदेश को देशभर में पहुंचाने का संकल्प दोहराया। नेताओं ने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत गुरु रविदास की तपोभूमि और कर्मभूमि से जुड़ी ऐतिहासिक पहचान को सम्मान देते हुए भदोही जनपद का नाम फिर से संत रविदास नगर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्श सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के मार्गदर्शक हैं(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *