“नंदा देवी महोत्सव” में सीएम धामी का प्रतिभाग

Uttarakhand

(नैनीताल)22सितंबर,2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनयना देवी मंदिर, नैनीताल में माँ नंदा-सुनंदा की पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना कीं। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर माँ नंदा देवी महोत्सव में सहभागिता कर उपस्थित जनता को भी संबोधित किया।

साथ ही गुरुद्वारा परिसर में विभिन्न पौधों का वितरण कर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को जनभागीदारी से आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और आस्था से जुड़ी विरासत का संरक्षण एवं संवर्धन हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसी दिशा में मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊँ क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का सुनियोजित पुनर्विकास किया जा रहा है, ताकि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहे और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकें। (साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *