(चंडीगढ़,हरियाणा)10अक्टूबर,2026
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने फसल खरीद व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खरीद, उठान और भुगतान के स्तर पर किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रदेश में अब तक 5 लाख क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है तथा मंडियों में आवक बढ़ने के साथ उठान की गति भी बढ़ाई जाएगी।
मुख्यमंत्री सैनी ने निर्देश दिए कि बाजरे के लिए किसानों को ₹2,900 प्रति क्विंटल MSP सुनिश्चित किया जाएगा। सरकारी खरीद ₹2,300 प्रति क्विंटल की दर से होगी और खुले बाजार में इससे अधिक भाव मिलने पर भावान्तर भरपाई योजना के तहत ₹600 प्रति क्विंटल तक का लाभ दिया जाएगा।
सीएम सैनी ने कहा कि हर मंडी में खरीद व्यवस्था की निगरानी के लिए HCS स्तर के अधिकारी नियुक्त किए गए हैं तथा प्रशासनिक सचिव मंडियों का दौरा कर खरीद एवं उठान व्यवस्था की रिपोर्ट देंगे।(साभार सू वि)
