हरियाणा सरकार देगी वीरांगनाओं को बड़ा सम्मान

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)25अक्टूबर,2026

हरियाणा की बेटियों और महिलाओं के हौसले को सलाम करने के लिए प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2026-27 की घोषणा कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इसके लिए योग्य महिलाओं से आवेदन मांगना शुरू कर दिया है।

विभाग के अनुसार, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को आगामी 8 मार्च 2027 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

सुषमा स्वराज से लेकर कल्पना चावला के नाम पर पुरस्कार

योजना के तहत कई श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें प्रतिष्ठित सुषमा स्वराज पुरस्कार, साहस की प्रतीक कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाला महिला उद्यमी पुरस्कार प्रमुख हैं। इनके अलावा सामाजिक कार्य, शिक्षा, खेल, कृषि, विज्ञान और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि ऐसे सम्मान से न केवल विजेता महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश की अन्य महिलाएं और बेटियां भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगी।

कैसे करें आवेदन?

इन पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक महिलाएं 5 नवंबर 2026 तक https://onlinemis.wcdhry.gov.in/gaurav पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन के साथ अपने कार्यों से जुड़े प्रमाण और दस्तावेज लगाना अनिवार्य होगा। अंतिम चयन विभागीय एक्सपर्ट कमेटी द्वारा किया जाएगा।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *