आपदा से निपटने को तैयार विशेष दस्ता,1149 सदस्यीय SDRF का गठन

Hariyana

(चंडीगढ़,हरियाणा)10 नवंबर 2026

हरियाणा में अब किसी भी बड़ी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य का अपना विशेष बल होगा। प्रदेश सरकार ने 1149 जवानों वाले राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) के गठन को मंजूरी दी है।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य की आपदा प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। यह बल प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, आगजनी और अन्य आकस्मिक घटनाओं के समय बचाव कार्य, राहत वितरण, लोगों की सुरक्षित निकासी और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

यह विशेष रूप से प्रशिक्षित बल आधुनिक उपकरणों से लैस होगा और जरूरत पड़ने पर प्रदेश के किसी भी हिस्से में तुरंत रवाना किया जा सकेगा। इससे न केवल आपदा के दौरान त्वरित कार्रवाई संभव होगी, बल्कि जान-माल के नुकसान को कम करने और राहत-पुनर्वास कार्यों को गति देने में भी बड़ी मदद मिलेगी।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *