भराड़ीसैंण (गैरसैंण)27 अक्टूबर 2026
उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन धामी सरकार ने ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया, जिसके बाद राज्य का कुल बजट बढ़कर ₹1,19,547.39 करोड़ हो गया है।
इसमें राजस्व मद के लिए ₹3,679.86 करोड़ और पूंजीगत मद के लिए ₹4,164.32 करोड़ का प्रावधान है। बजट में किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और खेल को प्राथमिकता दी गई है।
अन्नपूर्ति योजना के तहत धान-गेहूं खरीद के लिए ₹1,100 करोड़, स्थानीय निकायों की हिस्सेदारी 10.5% से बढ़ाकर 12.5% करने के लिए ₹721 करोड़ और दिव्य कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए ₹290 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
जल जीवन मिशन के बकाया भुगतान के लिए ₹300 करोड़, डिजिटल लर्निंग के लिए ₹200 करोड़ और गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए ₹122 करोड़ रखे गए हैं।
स्वास्थ्य क्षेत्र में अटल आयुष्मान योजना के लिए ₹100 करोड़, कर्मचारियों के गोल्डन कार्ड के लिए ₹125 करोड़, खेल विश्वविद्यालय के लिए ₹35 करोड़ और महिला स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत के लिए ₹10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।(साभार सू वि)
