मुख्यमंत्री योगी ने किया ‘योगी की पाती’ पुस्तक का लोकार्पण

Uttar Pradesh

(लखनऊ,UP)16नवंबर,2026

उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के साथ चल रहे आत्मीय संवाद के स्वर्णिम 50 सप्ताह पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में ‘योगी की पाती’ कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के साथ ही उन्होंने इस संवाद यात्रा पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘योगी की पाती’ महज एक किताब नहीं है, बल्कि शासन और आमजन के बीच बने सीधे संवाद, भरोसे और भावनात्मक जुड़ाव का जीवंत प्रमाण है। विगत 50 सप्ताहों से यह पाती प्रदेश के कोने-कोने में पहुंच रही है और लोगों की भावनाओं, उम्मीदों तथा विचारों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का मजबूत जरिया बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि हमने इस पत्र के जरिए समाज के प्रत्येक अहम हिस्से तक पहुंचने की कोशिश की है। इसमें युवा वर्ग की आकांक्षाओं, नारी शक्ति के गौरव और सशक्तीकरण, किसान भाइयों के परिश्रम और श्रमिक वर्ग के योगदान को विशेष स्थान दिया गया है। हमारा प्रयास है कि व्यवस्था से किसी भी रूप में जुड़ा हर व्यक्ति यह महसूस करे कि सरकार उसके साथ है और प्रदेश की प्रगति में उसकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने ‘योगी की पाती’ को व्यापक कवरेज देने और जनता तक पहुंचाने के लिए प्रिंट मीडिया, डिजिटल न्यूज चैनल और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म्स के प्रति हृदय से धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मीडिया के सकारात्मक सहयोग से ही यह संवाद अभियान जन-आंदोलन का रूप ले सका है।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *