ग्रीनपार्क टेस्ट मैच: रामधुन के बीच तिलक लगाकर व रूद्राक्ष की माला पहनाकर किया क्रिकेटरों का स्वागत

Uttar Pradesh

(कानपुर)25सितंबर,2024.

एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीनपार्क स्टेडियम में 27 सितंबर से भारत बांग्लादेश के बीच होने वाले टेस्ट मैच के लिए मेजबान और मेहमान टीम कानपुर शहर पहुंच चुकी हैं। एयरपोर्ट से खिलाड़ियों को कड़े सुरक्षा घेरे में लैंडमार्क होटल पहुंचाया गया। यहां उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों व होटल स्टाफ ने भारत व बांग्लादेश के खिलाड़ियों का स्वागत रामधुन के बीच तिलक लगाकर व रुद्राक्ष की माला पहनाने के साथ बुके देकर किया

चकेरी एयरपोर्ट पर दिल्ली से आए चार्टर्ड प्लेन से दोपहर तीन बजे कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाज विराट कोहली, विकेटकीपर ऋषभ पंत उतरे। यहां से उन्हें यूपीसीए के लोकल मैनेजर मनीष मल्होत्रा ने कार से 3:48 बजे होटल लैंडमार्क पहुंचाया। इसके बाद चार बजे चकेरी एयरपोर्ट पर मुंबई से आई फ्लाइट से भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, शुभमन गिल व बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर पहुंचे। सभी खिलाड़ियों को यूपीसीए के लोकल मैनेजर अरविंद कपूर व मनीष मल्होत्रा ने कार से होटल पहुंचाया। यहां होटल स्टाफ ने रामधुन के बीच तिलक लगाकर, रुद्राक्ष की माला पहनाकर व बुके देकर सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया।ग्रीनपार्क के वेन्यू डायरेक्टर डॉ. संजय कपूर ने भी रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत को बुके देकर स्वागत किया।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *