मुख्यमंत्री योगी ने दी शुभकामनाएं, बोले-फडणवीस के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि हासिल करेगा महाराष्ट्र

UP / Uttarakhand

(लखनऊ UP)06दिसम्बर,2024.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और एकनाथ शिंदे तथा अजीत पवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। योगी आदित्यनाथ,महाराष्ट्र सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मुंबई गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं।

पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन व आपके (फडणवीस) कुशल नेतृत्व में विकसित महाराष्ट्र-सुरक्षित महाराष्ट्र की संकल्पना की सिद्धि के साथ ही राज्य सुशासन के सुपथ पर अविराम बढ़ते हुए प्रगति और समृद्धि के नवीन मानक स्थापित करेगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र चुनाव में ताबड़तोड़ रैलियां की थी। उन्होंने महाराष्ट्र में चार दिन चुनाव प्रचार किया था, जिसमें 24 प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की थी। इसमें से 22 सीटों पर महायुति गठबंधन को जीत मिली(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *