‘संवाद’ में शिरकत करेंगी मंत्री बेबी रानी मौर्य,महिला कल्याण और सुपोषित बचपन की तस्वीर पर रखेंगी विचार

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)15अप्रैल,2025.

एक बार फिर 17-18 अप्रैल को एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की ओर से कार्यक्रम ‘संवाद’ का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य भी शामिल होंगी। वो सुपोषित बचपन समेत अन्य मुद्दों पर अपने विचार रखेंगीं।

रह चुकीं हैं उत्तराखंड की राज्यपाल
उत्तर प्रदेश की बाल विकास व पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य उत्तराखंड की राज्यपाल रह चुकीं हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में आगरा ग्रामीण से चुनाव जीता और सीएम योगी की टीम में स्थान प्राप्त किया। बता दें कि बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर बेबी रानी मौर्य ने 26 अगस्त 2021 को तीन साल का कार्यकाल पूरा किया था। इसके बाद सितंबर 2021 में उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद भाजपा ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बना दिया था। बेबी रानी मौर्य राज्य बाल आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। पूर्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में एत्मादपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था।

‘संवाद’ की शुरुआत गुरुवार को लखनऊ में गोमती नगर के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। जिसमें प्रदेश के विकास समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। देश की जानी-मानी शख्सियतें, नीति-नियंता, विचारक-विशेषज्ञ श्रोताओं से रू-ब-रू होंगे।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *