माननीय राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह दिवस महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का दिन है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा के महान स्रोत हैं। मैं इस अवसर पर उन्हें अपनी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। एक विद्यार्थी के रूप में वे जीवन-कौशल और मूल्यों को सीखते हैं। देश के शिक्षक एक मार्गदर्शक के रूप में विद्यार्थियों को भविष्य के अधिनायकों के रूप में ढाल सकते हैं, जो हमारे देश के भविष्य को आकार देंगे। शिक्षकों को भारत की भावी पीढ़ी के मस्तिष्क को पोषित करने और समग्र उत्कृष्टता की ओर उनका मार्गदर्शन करने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, आलोचनात्मक सोच कौशल और समाज के प्रति कर्तव्य की भावना उत्पन्न करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में परिकल्पित शिक्षा प्रदान करने के आधुनिक तौर-तरीकों और प्रौद्योगिकी के इष्टतम उपयोग के माध्यम से, शिक्षक छात्र-छात्राओं को एक फलदायक जीवन यापन करने तथा एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए सशक्त बना सकते हैं। मैं एक बार फिर समस्त शिक्षक समुदाय को अपनी शुभकामनाएं देती हूं तथा विद्यार्थियों के एक प्रबुद्ध समुदाय के निर्माण के प्रयास में उनकी सफलता की कामना करती हूं, जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Continue Reading

सरकारी नौकरी के चक्कर में मत पड़ो,स्किल मजबूत करो, राज्यपाल आनंदी बेन ने दी नसीहत

(मेरठ)04सितंबर,2024. सरकारी नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, अपनी स्किल मजबूत करो। सरकार कौशल विकास के जरिए दिशा दे रही है, छात्र-छात्राएं इसका लाभ उठाएं। हाल ही में पुलिस परीक्षा के लिए 45 लाख लोगों ने फॉर्म भरे, जबकि 60200 लोगों को ही नियुक्ति मिलनी है। सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए नियम होते हैं। […]

Continue Reading

सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह आयोजित

(मेरठ)04सितंबर,2024. एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसीएसयू के दीक्षांत समारोह में खचाखच भरे ऑडिटोरियम में मंच से टॉपर्स को बुलाए जाने की घोषणा हुई तो तालियों का शोर बढ़ता चला गया। सीसीएसयू में ये पहला मौका था जब कुलाधिपति ने 220 मेधावियों को उनकी माताओं के साथ मंच पर मेडल पहनाए। विवि के 36वें […]

Continue Reading

भारत और केन्या के बीच तीसरी संयुक्त रक्षा सहयोग समिति की बैठक आयोजित

(नई दिल्ली)03सितंबर,2024. भारत और केन्या के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की तीसरी बैठक 3 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में आयोजित की गई। दोनों देशों ने सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण, रक्षा उद्योग और अनुसंधान व विकास आदि जैसे क्षेत्रों में रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक संभावनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा केन्याई प्रतिनिधिमंडल ने […]

Continue Reading

जाली स्टैंप और टिकट करते थे तैयार,यूपी,बिहार और दिल्ली तक फैला है नेटवर्क-ATS ने किया गिरफ्तार

(गोरखपुर) 03सितंबर,2024. एजेंसी से प्राप्त समाचार के अनुसार यूपी एटीएस की टीम ने गोरखपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों फर्जी स्टांप और टिकट छापने का धंधा करते थे। दोनों ही मूल रुप से बिहार के सीवन जिले के रहने वाले हैं। इनके फर्जी स्टांप और टिकट का नेटवर्क बिहार, उत्तर प्रदेश के […]

Continue Reading

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को जल्द ही जोड़ा जाएगा ‘एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम’ से

(गोरखपुर) 03सितंबर,2024. एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे को अब एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) से लैस किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने एजेंसी निर्धारण व कार्यावंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे पहले, यूपीडा द्वारा बुंदेलखंड […]

Continue Reading

यूपी सिपाही भर्ती में 48 लाख अभ्यर्थियों को रोडवेज ने कराया मुफ्त सफर

(लखनऊ) 03सितंबर,2024.एजेंसी से प्राप्त समाचार के अनुसार सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान 48 लाख अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों से निशुल्क यात्रा करवाई गई। इससे रोडवेज के 75 करोड़ रुपये का व्यय भार पड़ा। इसमें लखनऊ में 2,87,832 टिकट जारी किए गए, जिससे लखनऊ परिक्षेत्र पर 5,33,81,497 रुपये का व्यय आया। दरअसल, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों […]

Continue Reading

उ.प्र.स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्रवाई, 26 चिकित्सकों की बर्खास्तगी के निर्देश जारी

(लखनऊ)03सितंबर,2024. एजेंसी के अनुसार ड्यूटी के प्रति लापरवाह रहने और गैर हाजिर होने के कारण स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को इन सभी डॉक्टरों को बर्खास्त करने का निर्देश दिया है। वहीं, तीन चिकित्सकों की दो साल के लिए दो-दो वेतन वृद्धियां […]

Continue Reading

वाराणसी जिला जेल में “ई-प्रिजन” लागू,ऑनलाइन पर्ची से मुलाकात शुरू

(वाराणसी) 03सितंबर,2024. एजेंसी के अनुसार जिला जेल में बंद बंदियों से मुलाकात करना अब आसान हो गया है। घर बैठे बंदियों के परिजन ई-प्रिजन वेबसाइट पर लॉगिन कर ई-मुलाकात या न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पर्ची बनवा सकते हैं। पर्ची लेकर आने पर बंदियों से मुलाकात करा दी जाएगी। इसके लिए परिजनों को जेल में […]

Continue Reading

मुख्यमंत्री योगी बोले:फुटबॉल के लिए यूपी में बनाए जाएंगे एक हजार मैदान

(लखनऊ) 03सितंबर,2024. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेलो इंडिया के माध्यम से जहां खेल कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है, वहीं उनकी प्रेरणा से प्रदेश ने इनके साथ जुड़कर के इसे एक नई दिशा देने […]

Continue Reading