प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीमती आबे से मुलाकात की

(नई दिल्ली) 07सितंबर,2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिंजो आबे की पत्नी श्रीमती आबे से मुलाकात की। बैठक के दौरान, श्री मोदी ने दिवंगत प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ अपनी घनिष्ठ व्यक्तिगत मित्रता को याद किया और भारत-जापान संबंधों की क्षमता में आबे सन के दृढ़ विश्वास को रेखांकित किया। […]

Continue Reading

अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल प्रक्षेपण

(नई दिल्ली) 07सितंबर,2024. ओडिशा के चांदीपुर में एकीकृत परीक्षण रेंज से मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-4 का सफल प्रक्षेपण 06 सितंबर, 2024 को किया गया। इस सफल प्रक्षेपण ने सभी परिचालन और तकनीकी मापदंडों को सफलतापूर्वक पुष्टि की है। यह सामरिक बल कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।(साभारPIB)

Continue Reading

एनसीजीजी ने लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के लिए सार्वजनिक नीति और सुशासन पर कार्यक्रम शुरू किया

(नई दिल्ली)06सितंबर,2024. राष्‍ट्रीय सुशासन केन्‍द्र (एनसीजीजी) ने सार्वजनिक नीति और सुशासन पर अपना पहला अग्रिम नेतृत्व विकास कार्यक्रम शुरू किया है, जिसे लैटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देशों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है। दो सप्ताह का यह कार्यक्रम 2 से 13 सितंबर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 10 देशों […]

Continue Reading

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बाढ़ प्रभावित क्षत्रों का दौरा कर जनता और किसानों से भेंट की

(नई दिल्ली)06सितंबर,2024. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, दो दिवसीय आंध्र प्रदेश तेलंगाना के दौरे पर हैं। श्री चौहान ने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में बुडामेरू, कैचमेंट और शहर में जलमग्न क्षेत्र, जक्कमपुडी मिल्क फैक्ट्री, कंद्रिका, अजीत सिंह नगर और अंबापुरम का हवाई सर्वेक्षण किया। साथ ही श्री […]

Continue Reading

पेरिस पैरालंपिक में शॉट पुट में सचिन खिलारी ने जीता रजत पदक भारत की झोली में अब तक 21पदक

(नई दिल्ली)05सितंबर ,2024. पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिन खिलारी ने पुरुषों के शॉट पुट एफ46 फाइनल में रजत पदक जीतकर पैरालंपिक में भारत की शान में में एक नया अध्याय जोड़ा है। इस श्रेणी में दिव्यांग, कमज़ोर हो चुकी मांसपेशियों या ऊपरी अंग की खराबी वाले एथलीट शामिल होते हैं।सचिन ने […]

Continue Reading

बौद्धिक संपदा पुरस्कार- 2024: नवाचार और उत्कृष्टता का उत्सव

(नई दिल्ली)05सितंबर,2024. उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अधीन पेटेंट, डिजाइन और ट्रेडमार्क महानियंत्रक (सीजीपीडीटीएम) के कार्यालय ने बौद्धिक संपदा पुरस्कार- 2024 के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। यह प्रतिष्ठित पहल विभिन्न क्षेत्रों के तहत बौद्धिक संपदा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को मान्यता देने और सम्मानित करने के लिए समर्पित है। इनमें शिक्षा, […]

Continue Reading

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने प्रथम संयुक्त कमांडर सम्मेलन की अध्यक्षता की

(लखनऊ) 05सितंबर,2024. रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 05 सितंबर, 2024 को शीर्ष स्तरीय सैन्य नेतृत्व बैठक के दूसरे और अंतिम दिन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में प्रथम संयुक्त कमांडर सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने राष्ट्रीय हितों की रक्षा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में सशस्त्र बलों के अमूल्य योगदान की प्रशंसा […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं

(नई दिल्ली) 05सितंबर,2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिक्षक दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को उनकी जयंती, जिसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए, श्री मोदी ने कहा: “#शिक्षक दिवस पर हार्दिक […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री मोदी ने एईएम सिंगापुर का दौरा किया

(नई दिल्ली) 05सितंबर,2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री श्री लॉरेंस वोंग के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में अग्रणी सिंगापुर की कंपनी एईएम का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान उन्हें वैश्विक सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला में एईएम की भूमिका, इसके संचालन और भारत के लिए योजनाओं के संदर्भ में जानकारी दी गई। सिंगापुर सेमीकंडक्टर […]

Continue Reading

माननीय राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं दीं

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि मैं शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह दिवस महान शिक्षाविद्, दार्शनिक और भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती का दिन है, जो पूरे देश के लिए प्रेरणा के महान स्रोत हैं। मैं इस अवसर पर उन्हें अपनी तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। एक विद्यार्थी के रूप में वे जीवन-कौशल और मूल्यों को सीखते हैं। देश के शिक्षक एक मार्गदर्शक के रूप में विद्यार्थियों को भविष्य के अधिनायकों के रूप में ढाल सकते हैं, जो हमारे देश के भविष्य को आकार देंगे। शिक्षकों को भारत की भावी पीढ़ी के मस्तिष्क को पोषित करने और समग्र उत्कृष्टता की ओर उनका मार्गदर्शन करने का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, आलोचनात्मक सोच कौशल और समाज के प्रति कर्तव्य की भावना उत्पन्न करें। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में परिकल्पित शिक्षा प्रदान करने के आधुनिक तौर-तरीकों और प्रौद्योगिकी के इष्टतम उपयोग के माध्यम से, शिक्षक छात्र-छात्राओं को एक फलदायक जीवन यापन करने तथा एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए सशक्त बना सकते हैं। मैं एक बार फिर समस्त शिक्षक समुदाय को अपनी शुभकामनाएं देती हूं तथा विद्यार्थियों के एक प्रबुद्ध समुदाय के निर्माण के प्रयास में उनकी सफलता की कामना करती हूं, जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Continue Reading