राजधानी में होगी पछुआ की वापसी, रातें होंगी सर्द

UP / Uttarakhand

(लखनऊ,UP)22नवंबर,2025.

राजधानी में शनिवार से दोबारा ठंडी पछुआ हवाएं चलने के आसार हैं। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं का असर राजधानी में भी दिखाई देगा।

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि ठंडी पछुआ के असर से अगले पांच से सात दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही शाम से लेकर सुबह तक हल्के कोहरे व धुंध का असर भी दिखाई देगा। शुक्रवार को दिन में धीमी पूर्वा हवाएं चलीं। दोपहर बाद से हल्की धुंध का असर दिखाई दिया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़त के साथ 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 0.5 डिग्री की बढ़त के साथ 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *