(सोनीपत,हरियाणा) 17जून,2026.
हरियाणा सेपकटेकरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं विधायक निखिल मदान बहालगढ़ स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) सेंटर पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात करने के साथ उनका हौसला बढ़ाया। विधायक ने सेपकटेकरा खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की।
एसोसिएशन के सचिव शमशेर सिंह ने बताया कि हरियाणा के 6 से खिलाड़ियों ने खेल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बीएसएफ में नियुक्ति पाई है। अब वह बीएसएफ की तरफ से खेलों में हिस्सा लेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने विधायक से सेपकटेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाने की मांग की।
विधायक ने एसोसिएशन के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही खेल विभाग के संबंधित अधिकारियों और खेल मंत्री से मिलकर सेपकटेकरा खेल को हरियाणा की खेल नीति में शामिल करवाएंगे।
इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव शमशेर सरोहा, कोच संदीप, दुरजीत, फिजियो अभिनव साठे, महिला टीम कोच पूरो, अपुले और फिजियो काजल आदि मौजूद रहे।(साभार एजेंसी)
