पटना में सीएम सम्राट चौधरी ने फहराया तिरंगा

Bihar / Jharkhand

(पटना,बिहार)15अगस्त,2026.

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हुआ। मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने पहली बार गांधी मैदान में झंडोतोलन किया। सीएम ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हाई लेवल कमिटी बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने परीक्षा में सुधार के लिए राज्य स्तरीय सुधार समिति गठित करने की बड़ी घोषणा की। सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अपने संबोधन में 9 बार नाम लिया. प्रधानमंत्री मोदी का भी कई बार नाम लिया।

मुख्यमंत्री ने हर क्षेत्र में विकास का वादा किया । बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, पर्यटन और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में जो काम हो रहा है उसकी चर्चा भी मुख्यमंत्री ने की. इसके साथ ही सीएम ने एक करोड़ नौकरी रोजगार 2030 से पहले देने का वादा किया।11 ने ग्रीनफील्ड टाउनशिप, हाई स्पीड ट्रेन, मेट्रो के साथ 5 लाख करोड़ निवेश की बात भी कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य है. 10 चीनी मिलों की शुरुआत हो चुकी है और अगले 6 महीने में 5 और चीनी मिलें शुरू होंगी. मोकामा में 10 एकड़ भूमि पर तिरुपति बालाजी ट्रस्ट द्वारा भव्य तिरुपति बालाजी मंदिर का निर्माण किया जाएगा. वर्ष 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद 13 विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गयीं। कृषि विभाग की डिजिटल कृषि, जीविका की महिला उद्यमिता, बिहार मौसम सेवा केंद्र, अग्निशमन सेवा, पर्यावरण संरक्षण, मॉडल स्कूल, नागरिक सुरक्षा, उद्योग और ऊर्जा विभाग की योजनाओं को झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। करीब 80 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनी दर्शक दीर्घा से लोगों ने झांकियों और परेड का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

झांकी में बिहार अग्निशमन सेवा की झांकी ने पहला स्थान हासिल किया। इसकी थीम ‘लपटों से लड़ना हमारा कर्तव्य है, मुस्कान लौटाना हमारा पुरस्कार’ थी। महिला एवं बाल विकास निगम की झांकी दूसरे और कला एवं संस्कृति विभाग की ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ थीम वाली झांकी तीसरे स्थान पर रही।(साभार एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *