(चंडीगढ़,हरियाणा)08सितंबर,2026
हरियाणा राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री राव नरवीर सिंह ने निर्देश दिए हैं कि वन मित्रों की वित्तवर्ष 2025-26 और 2026-27 की मैनटेनेंस की बकाया राशि का भुगतान 15 सितंबर तक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। जिला वन अधिकारी (डीएफओ) इस संबंध में स्पष्ट एवं सख्त निर्देश जारी करे। किसी भी मामले में डीएफओ की मनमानी नहीं चलेगी।
वन एवं पर्यावरण मंत्री, श्री राव नरवीर सिंह ने निर्देश देते हुए बताये हैं कि वन मित्र पौधारोपण अभियान में वन विभाग और आमजन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वन मित्रों को निजी भूमि के साथ-साथ वन विभाग की भूमि पर भी पौधारोपण की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने और ‘हरित हरियाणा’ के लक्ष्य को प्रभावी ढंग से साकार किया जा सके।(साभार सू वि)
