(जयपुर,राजस्थान)09सितंबर,2026
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि पाली के देवतुल्य परिवारजनों का यह अपार स्नेह और उत्साह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि ‘निकाय चुनाव 2026’ में जनता-जनार्दन भाजपा के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मॉडल पर अपनी अटूट मुहर लगाने जा रही है। आज उमड़े इस ऐतिहासिक जनसैलाब ने यह साबित कर दिया है कि नगर के हर वार्ड और हर गली में केवल और केवल विकास तथा राष्ट्रवाद की गूंज है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार का ध्येय नगर निकायों को केवल प्रशासनिक इकाई तक सीमित न रखकर आत्मनिर्भर और आधुनिक शहर बनाना है। सुदृढ़ आधारभूत ढांचा, आधुनिक सीवरेज तंत्र, एलईडी लाइटों से जगमगाती सड़कें, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और स्थानीय उद्यमियों के लिए पारदर्शी नगरीय सेवाएं सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हर व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाकर हम पाली के प्रत्येक नागरिक का जीवन सुगम बनाने के लिए संकल्पित हैं।
सीएम शर्मा ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में आपका एक-एक वोट शहर की सूरत और स्थानीय स्वशासन की तकदीर तय करेगा। आइए, नगर के सर्वांगीण विकास की गति को और तेज करने के लिए भाजपा प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएं।
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री Madan Rathore जी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)
