दिल्ली की सीएम “हरितालिका तीज महोत्सव” में शामिल

Dehli / NCR

(नई दिल्ली) 20सितंबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता आज योग गुरु बाबा रामदेव जी के साथ ‘हरितालिका तीज महोत्सव 2026’ में सम्मिलित हुई।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपनी सनातन संस्कृति, अपने पर्वों और अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के संकल्प के अनुरूप दिल्ली सरकार का प्रयास है कि राजधानी विकास की नई ऊंचाइयों को छूने के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को भी पूरे गौरव के साथ आगे बढ़ाए।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा ने सराहना करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए कैबिनेट सहयोगी श्री कपिल मिश्रा जी एवं दिल्ली पर्यटन विभाग की पूरी टीम को साधुवाद और हमरो स्वाभिमान ट्रस्ट’ द्वारा सम्मानित सभी विशिष्ट जनों को हार्दिक बधाईयां दीं।

इस अवसर पर आचार्य बालकृष्ण जी, ‘हमरो स्वाभिमान ट्रस्ट’ के गणमान्यजन उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *