मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नितीश कुमार से शिष्टाचार भेंट

Bihar

(पटना,बिहार) 24सितंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी ने राज्य में आई बाढ़ के मद्देनजर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह के वेतन का चेक माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपा। विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ ने भी अपने एक माह के वेतन का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में सहयोग के लिए सौंपा।

मुलाकात के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्री नीतीश कुमार जी को राज्य में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।(साभार सू वि)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *